Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : क्लास में अकेले लंच करते बच्चे का Video हुआ वायरल , यूजर्स दे रहे फनी रिएक्शन

Viral Video : क्लास में अकेले लंच करते बच्चे का Video हुआ वायरल , यूजर्स दे रहे फनी रिएक्शन

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां  इंसान स्क्रोल करके थक जाता है मगर कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है और कई बार तो कंटेंट इतना ज्यादा अनोखा होता है या फिर इतना ध्यान खींचने लायक होता है कि वो वायरल हो जाता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग खूब रियेक्ट कर रहे हैं।

पढ़ें :- मौत को छूकर निकली बेकाबू कार, गोद में बच्चे को लेकर खड़ी थी महिला, चंद सेकंड में दुकान में घुसी गाड़ी

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

पढ़ें :- डीजे का बेस या भूकंप? इतना तेज बजा कि कांपने लगी सड़क और बिरयानी के भगोने; वीडियो देख लोग हैरान

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्चे अपने क्लास में बैठकर अकेले  लंच रहा है। वहीं एक बच्चा जो सबसे आगे बैठा हुआ है, वो अकेले बैठकर लंच कर रहा है। वो लंच में मैगी लेकर आया है और साथ में कुरकुरे का पैकेट भी है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उसके लंच में रखे मैगी के कारण वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं क्योंकि वो अकेले बैठकर मैगी खा रहा है और अगर कोई साथ में होता तो मैगी खत्म हो गया होता और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है। आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘मैं समझ सकता हूं कि वो क्यों अकेले बैठा है।’ वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- थोड़ी सी मैगी, वो भी उनको दे देगा तो कैसे चलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे बचपन में सब लूट लेते थे। तीसरे यूजर ने लिखा- मैगी सिक्रेट है। चौथे यूजर ने लिखा- स्कूल में मैं भी ऐसी ही था।

 

 

पढ़ें :- खेसारी लाल यादव के सामने अनंत सिंह की बेटी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, भोजपुरी स्टार का जवाब सुन छूट गई हंसी
Advertisement