Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर से आप प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। इन दिनें सोशल मीडिया इनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हवा में रिवॉल्वर लहराते हुए नाचते हुए नजर आ रहें हैं। अब दिल्ली पुलिस ने प्रत्याशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
AAP प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी पर FIR दर्ज, रिवॉल्वर लहराने का वीडियो हुआ था वायरल। pic.twitter.com/hnUod3Ave7
— Priya singh (@priyarajputlive) December 1, 2022
बताया जा रहा है कि इस वीडियो में जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी पीले रंग की टीशर्ट पहने दिख रहें हैं। वीडियो में वह अपनी पैंट से रिवॉल्वर निकालकर उसे हवा में लहराते हुए दिख रहें हैं। आगे वीडियो में वह बकायदा कैमरे की तरफ रिवॉल्वर तानते हैं।
पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
दिल्ली पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्वरूप नगर थाने के पुलिसकर्मी के व्हाट्स एप पर प्रत्याशी की वीडियो मिली थी। जिसके बाद उन पर नियम अनुसार आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है।