संभल। संभल की असमोली विधानसभा क्षेत्र (Asmoli Assembly Constituency) के गांव ओबरी में मतदान केंद्र पर लोगों के भागने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट किया है।
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
संभल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मतदाताओं को पीटा एवं धमकाया जा रहा है। अनावश्यक रूप से वोटर पर्ची की चेकिंग करके मतदाताओं को परेशान करके मतदान को प्रभावित किया जा रहा है।
संज्ञान ले चुनाव आयोग,… pic.twitter.com/4iWcunvYmH
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि संभल लोकसभा (Sambhal Lok Sabha) में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है। आरोप लगाया कि असमोली विधानसभा के ग्राम ओवरी में पुलिस बल मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क (India Alliance candidate Ziaur Rahman Burke) और गठबंधन दल के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो प्रशासन ने उसके साथ बल प्रयोग किया।
संभल लोकसभा में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है।
असमोली विधानसभा के ग्राम ओवरी में पुलिस बल द्वारा मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और गठबंधन दल के घटक… pic.twitter.com/s600bvVKLM
— UP Congress (@INCUttarPradesh) May 7, 2024
पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'
डिंपल यादव ने साधा बीजेपी पर आरोप, मैनपुरी में मतदान किया जा रहा है प्रभावित
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी और उनके रिश्तेदारों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असुर प्रवृत्ति के हैं। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। राम को मानने वाले सभी का सम्मान करते हैं। भाजपा राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगती है।