Video : चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दूसरे दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi) माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन करने सोमवार को कटरा पहुंचे हैं। कटरा से मंदिर तक लगभग 12-14 किलोमीटर की यात्रा पैदल पूरी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। यह जानकारी X पर कई यूजर्स द्वारा साझा की गई है, जिसमें उनकी इस यात्रा की तस्वीरें भी शामिल हैं। उनकी यह पैदल यात्रा उनकी शारीरिक क्षमता और माता के प्रति श्रद्धा को दर्शाती है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पंडित राहुल जी से अच्छा सनातनी राजनैतिक गलियारे में शायद ही कोई होगा।माँ वैष्णो देवी के ये बहुत बडे़ भक्त है और पैदल चलकर माता रानी का दर्शन करते हैं।
माता रानी के आशीर्वाद से ये 2029 में भारत के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।वीडियो अधिक से अधिक शेयर करें।
pic.twitter.com/ToUUFqdh2D— A.K.Tiwari adv (@Advocatehca) March 31, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
एक यूजर्स ने लिखा कि पंडित राहुल जी से अच्छा सनातनी राजनैतिक गलियारे में शायद ही कोई होगा। मां वैष्णो देवी के ये बहुत बडे़ भक्त हैं और पैदल चलकर माता रानी का दर्शन करते हैं।