Sambhal Viral Video : यूपी (UP) के संभल जिले (Sambhal District) में चौंका देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक बोलेरो में फंस गई और घिसटने लगी। बोलोरो चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी और करीब 2 किलोमीटर तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्स पर वीडियो पोस्ट के मुताबिक, बोलेरो के पीछे बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ है। बोलेरो पर बीजेपी (BJP) का स्टिकर लगा है और ग्राम प्रधान लिखा हुआ है। इससे साबित होता है कि सत्ता का नशा दबंगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
पढ़ें :- नीट परीक्षा में अनियमितता और लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बैजू यादव ने सौंपा ज्ञापन
इस दौरान बाइक से लगातार चिनगारी निकलती रही। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देख लोग हैरान हैं।
बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी
यह हादसा संभल जिले (Sambhal District) के सदर कोतवाली इलाके के मुरादाबाद मार्ग स्थित वाजिदपुरम के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद जिले के शहजाद खेड़ा गांव के निवासी सुखवीर रविवार शाम को अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुरादाबाद मार्ग पर पहुंचे, एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
Video : यूपी के संभल जिले में BJP का स्टीकर लगाकर खुलेआम गुंडागर्दी, पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर बाइक को 2 किमी तक घसीटा pic.twitter.com/OV0OPOFMpM
पढ़ें :- UP Legislature Monsoon Session : मानसून सत्र तीन अगस्त से, विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
— santosh singh (@SantoshGaharwar) December 30, 2024
2 किलोमीटर तक बाइक सवार को घसीटता
टक्कर के बाद बोलेरो चालक ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी, जिससे बाइक और उसके सवार युवक ने गाड़ी के साथ करीब 2 किलोमीटर तक घिसटने का सामना किया। इस दौरान बाइक सवार युवक गिर पड़ा, लेकिन गाड़ी चलाते हुए चालक ने बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ाया।
अस्पताल में भर्ती
पढ़ें :- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित हैं, पौराणिक तथ्य बतातें हैं क्यों ये माह है सबसे खास?
घटना को एक अन्य कार सवार ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हादसे में घायल सुखवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनुज तोमर (Inspector Anuj Tomar) ने बताया- बोलेरो गाड़ी के नंबर को नोट कर लिया गया है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।