Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. VIDEO-ईरान शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार हुए धड़ाम, कंधे में हो गया हेयरलाइन फ्रैक्चर

VIDEO-ईरान शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार हुए धड़ाम, कंधे में हो गया हेयरलाइन फ्रैक्चर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के बीच शांति के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। कई मुस्लिम देशों के साथ मीटिंग कर चुका है। इसी मीटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ है, जिसने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार (Pakistani Foreign Minister Ishaq Dar) को अस्पताल पहुंचा दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री एक मीटिंग के दौरान ऐसा फिसले कि उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है।

पढ़ें :- संघर्ष के बीच यूरोप के एक देश ने अमेरिका के बंद किया एयरस्पेस, युद्धक विमान को लगाना होगा हजारों किलोमीटर का चक्कर

कब और कहां गिरे पाकिस्तान के विदेश मंत्री?

यह घटना पाकिस्तान में आयोजित उस चतुष्पक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान हुई, जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्त्र के विदेश मंत्री पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और शांति प्रयासों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय पहुंचने के बाद इशाक डार मंच पर मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती को आमंत्रित करने के दौरान अचानक फिसलकर गिर पड़े। इस दौरान उन्हें कंधे में चोट लग गई।

मेडिकल जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि

डार के बेटे Ali Dar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके पिता को चोट लगने के बावजूद उन्होंने सभी महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया और अपने आधिकारिक दायित्वों को पूरा किया। अली डार ने बताया कि रात करीब नौ बजे इशाक डार की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है, हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पढ़ें :- ऊर्जा आयात पर भारत ने समझारी भरा कदम उठाया- अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो ए. कॉसिनो

ईरान युद्ध पर वार्ता कहां तक पहुंची?

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार (Pakistani Foreign Minister Ishaq Dar) ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस्लमाबाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आयोजित करेगा। इसहाक डार ने विदेश मंत्रियों द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष (West Asia Conflict)  पर परामर्श किए जाने के दौरान यह टिप्पणी की। पश्चिम एशिया संघर्ष (West Asia Conflict) के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर संकट पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बात पर सहमत हुए कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल मृत्यु तथा विनाश ही होगा। इन चुनौतीपूर्ण समय में मुस्लिम समुदाय की एकता बहुत जरूरी है।

Advertisement