Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video- PSL के पहले मैच में रंग छोड़ने लगी खिलाड़ियों की जर्सी, गेंद सफेद से हुई गुलाबी

Video- PSL के पहले मैच में रंग छोड़ने लगी खिलाड़ियों की जर्सी, गेंद सफेद से हुई गुलाबी

By Abhimanyu 
Updated Date

PSL 2026 Pink Ball : पाकिस्तानी खिलाड़ी और उनके फैंस हमेशा आईपीएल की तुलना पीएसएल से करते रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसी भी पैमाने में दोनों लीग्स की तुलना नहीं की जा सकती। जिसमें मैचों के आयोजन से लेकर खिलाड़ियों की सैलरी तक शामिल है। इस बीच, पीएसएल के नए सीजन में कुछ ऐसा हुआ, जिसने इस लीग की खस्ता हालत को बयां करती है। पाकिस्तानी लीग के ओपनिंग मैच में खिलाड़ियों की जर्सी रंग छोड़ने लगी।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने अपना वादा निभाकर जीत फैंस का दिल, वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिये 10-10 लाख रुपये

लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में गुरुवार को बिना फैंस के पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत हुई। इस मैच में शाहीन अफ़रीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स और मार्नस लाबुशेन की हैदराबाद किंग्समेन आमने-सामने थीं। यह मैच लाहौर कलंदर्स ने 69 रनों से अपने नाम किया, लेकिन इस मैच में एक अजीब घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसमें मैच के बीच में ही सफेद गेंद का रंग गुलाबी हो गया। जिसके बाद अंपायरों को गेंद बदलते हुए देखा गया।

अंपायरों ने कलंदर्स की पारी के 15वें ओवर के बाद गेंद बदल दी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अगल-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि खिलाड़ियों की जर्सी रंग छोड़ने लगी और गेंद का रंग गुलाबी हो गया, क्योंकि खिलाड़ी गेंद की चमक बढ़ाने के लिए जर्सी में रगड़ रहे थे। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने दावा किया कि ऐसा खिलाड़ियों द्वारा गेंद को ज़मीन पर रगड़ने की वजह से हुआ। फिलहाल, इस घटना के बाद पीएसएल का मज़ाक बन रहा है।

हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन से इस घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जर्सी का रंग उतरने से ऐसा होने की आशंका जतायी। उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है, दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायर से कहा था, ‘यह क्या हो रहा है? गेंद तो लाल हो गई है। यह शायद कपड़ों या ऐसी ही किसी चीज़ की वजह से हुआ होगा। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।'”

Advertisement