Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video: PM मोदी ने शेयर किया स्वस्ति का भजन राम आएंगे…कहा ‘आंखों में आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है’

Video: PM मोदी ने शेयर किया स्वस्ति का भजन राम आएंगे…कहा ‘आंखों में आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है’

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बहुत कम समय बचा है। पूरा देश इस दिन के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पूरा देश राम भक्ति में रम गया है। चारों तरफ भगवान के राम भजन गूंजते तो कही नारे सुनाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर एक भजन शेयर किया है जो काफी ट्रेंड कर रहा है। यह वीडियो सिंगर स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul) का राम आएंगे….। प्रधानमंत्री मोदी ने इस भजन को शेयर करते हुए स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul) की खूब प्रशंसा की है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों में आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है। इस वीडियो को एक घंटे के अंदर लगभग 300,000 बार देखा जा चुका है। लोग इस भजन को काफी पसंद कर रहे हैं।

कौन हैं राम आएंगे भजन सिंगर स्वस्ति मेहुल

जिस भजन को प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने शेयर करते हुए तारीफ की है उनका नाम स्वस्ति मेहुल है। वर्तमान में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम करती हैं। स्वस्ति मेहुल का जन्म दिल्ली में हुआ। स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul)  को बचपन से ही संगीत के प्रति विशेष रुचि थी।

स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul) हिंदी और पंजाबी गानों में भी अपना जौहर दिखा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी गीतकार जानी ने इनकी आवाज को इंस्टाग्राम की रील के माध्यम से सुना था और उनको इतना पसंद आया कि उन्होंने स्वस्ति मेहुल की बॉलीवुड में एंट्री कराई थी।

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement