Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-बक$%द है सा$%, अनपढ़,जाहिल गंवार है… AIMIM नेता के ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ नारे पर बयान पर ओपी राजभर का विवादित बयान

Video-बक$%द है सा$%, अनपढ़,जाहिल गंवार है… AIMIM नेता के ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ नारे पर बयान पर ओपी राजभर का विवादित बयान

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुरादाबाद : AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली (Shaukat Ali) ने पार्टी के “नए नारे” “हम दो, हमारे दो दर्जन” की घोषणा करके विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया गया। मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अली ने कहा, कि बच्चे अल्लाह का उपहार हैं। जब अल्लाह दे रहा है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए। चीन से तुलना करते हुए उन्होंने तर्क दिया कि बढ़ती जनसंख्या देश को मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोग हमारी बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित हैं, लेकिन अधिक जनसंख्या राष्ट्र को मजबूत बनाती है। इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, आलोचकों ने इसे “भड़काऊ” और “गैरजिम्मेदाराना” बताया। सोशल मीडिया पर भी इस पर तीखी बहस छिड़ गई। वहीं, AIMIM ने कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया।

पढ़ें :- देवीपाटन धाम की आस्था, परम्परा और सांस्कृतिक जीवन को समेटती कॉफी टेबल बुक 'श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा'

इसी बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली (Shaukat Ali) के बारे में ​विवादित बयान देते हुए गॉली-गलौज भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि बक$%द है सा$%, अनपढ़,जाहिल गंवार है।

पढ़ें :- तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, AIADMK के साथ सीट बंटवारे से खफा कद्दावर दिग्गज नेता के अन्नामलाई विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया एलान
Advertisement