हरदोई । यूपी के हरदोई जिले मेडिकल कॉलेज (Hardoi Medical College) में सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। यहां न बिजली है और न ही जनरेटर काम कर रहा है। मरीजों के साथ मौजूद एक हाथ में पंखा पकड़े हैं तो दूसरे हाथ में टोर्च। इस दृश्य को देखने के बाद योगी सरकार की स्वास्थ व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा
वायरल वीडियो (Viral Video) हरदोई मेडिकल कॉलेज (Hardoi Medical College) के ICU वार्ड का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिजली गुल है, तीमारदार हाथ से पंखा झलकर अपने मरीज को राहत देने की कवायद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज की अलग लाइन होने के बावजूद बिजली की कटौती जारी है।
कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि यूपी के हरदोई मेडिकल कॉलेज (Hardoi Medical College) का हाल देखिए वार्ड में बिजली नहीं है, मरीज और तीमारदार गर्मी से तड़प रहे हैं, बेना डोलाने को मजबूर हैं। ये है 4 ट्रिलियन इकॉनमी की सच्चाई। जहां प्रचार पर करोड़ों फूंके गए, लेकिन जमीन पर ढेले भर का काम नहीं हुआ। जनता तड़प रही और नेता मशरूम खा रहा है।
यूपी के हरदोई मेडिकल कॉलेज का हाल देखिए
वार्ड में बिजली नहीं है, मरीज और तीमारदार गर्मी से तड़प रहे हैं, बेना डोलाने को मजबूर हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
ये है 4 ट्रिलियन इकॉनमी की सच्चाई। जहां प्रचार पर करोड़ों फूंके गए, लेकिन जमीन पर ढेले भर का काम नहीं हुआ।
जनता तड़प रही
नेता मशरूम खा रहा pic.twitter.com/qAd89nMu7W— Congress (@INCIndia) June 20, 2025
सिस्टम की इस बदहाली का खामियाजा मरीज उनके साथ मौजूद तीमारदार डॉक्टर सब भुगत रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि UP में BJP-आदित्यनाथ का राज, प्रदेश की व्यवस्थाएं बदहाल। यह डरावना दृश्य हरदोई मेडिकल कॉलेज (Hardoi Medical College) के ICU वॉर्ड का है। यहां कई मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं लेकिन अस्पताल में लाइट ही नहीं है। योगी जी पूरे प्रदेश में फैली इन अव्यवस्थाओं की वजह से हर रोज कई मरीजों की मृत्यु हो रही है। ऐसे में आपको कोई फर्क क्यों नहीं पड़ रहा?
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उत्तर प्रदेश में “डबल इंजन” की रफ्तार ICU में दम तोड़ रही है
हरदोई मेडिकल कॉलेज का ये कोई आम वार्ड नहीं बल्कि ICU है! जहाँ कई मरीज़ जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में बिजली ही नहीं है।
जनरेटर बंद इनवर्टर फेल पंखा-एसी ठप और सिस्टम पूरी तरह मृत परिजन… pic.twitter.com/9yrxoel7uS
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) June 20, 2025
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है