नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि कल रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री (Raebareli Modern Coach Factory) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण सवाल उठा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि क्या करोड़ों भारतीयों की यात्रा की रीढ़ हमारी रेलवे वाकई 21वीं सदी (21st century) के लिए तैयार है?
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कल रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण सवाल उठा –
क्या करोड़ों भारतीयों की यात्रा की रीढ़ हमारी रेलवे वाकई 21वीं सदी के लिए तैयार है?
मौजूदा समय की ज़रूरतों को देखते हुए इसे और आधुनिक, सुरक्षित और सक्षम बनाने के… pic.twitter.com/sIEjqTajWF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 22, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की ज़रूरतों को देखते हुए इसे और आधुनिक, सुरक्षित और सक्षम बनाने के लिए तेज़ी से प्रयास किए जाने चाहिए। रेलवे को सिर्फ यात्रा का साधन न मानकर, प्रोडक्शन और अर्थव्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ के रूप में विकसित करना होगा।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि विदेशी मशीनों, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन पर निर्भर होने के बजाय हमारा लक्ष्य पूरी तरह से लोकलाइज्ड प्रोडक्शन सिस्टम को मज़बूत बनाने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे इंजीनियर्स और टेक्नीशियन रात-दिन मेहनत करते हैं। यदि उनके परिश्रम को सही दिशा दी जाए और समय की मांग के अनुसार ठोस कदम उठाए जाएं तो रेलवे न सिर्फ परिवहन में बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।