नई दिल्ली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप (All India Inter University Wushu Championship) के दौरान राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) के खिलाड़ी मोहित शर्मा (Mohit Sharma) की मुकाबले के दौरान हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई है। बता दें कि मोहित 85 किलो वेट कैटेगरी में फाइट कर रहा था। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक (Heart Attack) माना जा रहा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Video-राजस्थान विश्वविद्यालय के वुशु खिलाड़ी मोहित शर्मा की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में खेलते-खेलते हार्ट अटैक से मौत
heart attack pic.twitter.com/38EC2DMUVF— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 25, 2025
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप में खेल रहा था तभी रिंग में अचानक से हार्ट अटैक आ गया और कुछ देर बाद मोहित की मौत हो गई। जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा (21) को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मोहित के परिवारजन चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। क्या खिलाड़ियों के फिजिकल टेस्ट में प्रशासन की लापरवाही रही? जांच का विषय है।