सीकर। राजस्थान के सीकर जिले (Sikar District) की खाटू श्याम नगरी (Khatu Shyam Nagari) में वॉशरूम इस्तेमाल करने पर 805 रुपये चार्ज किए गए। राजस्थान के खाटूश्याम जी मंदिर (Khatushyam Ji Temple in Rajasthan) दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ यह वाक्या हुआ, जिसका वीडियो दिल्ली में पत्रकारिता कर रही मेघा उपाध्याय ने जारी किया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
खाटूश्याम जी मंदिर (Khatushyam Ji Temple) दर्शन के दौरान उनकी माता जी की तबीयत बिगड़ी। वॉशरूम जानें की जरूरत हुई लेकिन पब्लिक टॉयलेट नहीं मिला। मेघा का आरोप है कि काफी देर ढूंढने के बाद वो एक होटल पहुंचीं। होटल में उनसे मांगे 805 रुपये मांगे गए। ‘कोई और ऑप्शन नहीं था तो हम 800 रुपये देने को तैयार हो गए। मेघा उपाध्याय (Megha Upadhyay) ने GST के साथ बिल मांगा।
Video- खाटू श्याम नगरी में होटल का वॉशरूम इस्तेमाल करने पर चार्ज किए 805 रुपये, भक्तों में भारी आक्रोश pic.twitter.com/cvvLMCkytD
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 29, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बता दें कि इस बिल की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसको लेकर श्याम श्याम भक्तों में भी आक्रोश है। मेघा उपाध्याय ने बताया कि मात्र 6 मिनट के 805 रुपये वसूल गए।
मेघा उपाध्याय ने Linkedin पर पोस्ट की और लिखा कि मैं आज भी सोच रही हूं कि कोई इंसान दर्द में तड़पती महिला को देखकर भी कैसे पैसे मांग सकता है? 800 रुपये सिर्फ वॉशरूम के लिए! इंसानियत बची है कहीं? मैंने 800 रुपये चुकाए, सिर्फ एक वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए।
मेघा उपाध्याय ने बताया कि लाइन में खड़े होने के दौरान मां की तबियत बिगड़ी। पेट में तेज दर्द और उल्टी जैसा महसूस हुआ। वहीं, पापा इधर-उधर टॉयलेट ढूढ़ने लगे लेकिन एक किलोमीटर के दायरे में भी कोई सही वॉशरूम नहीं मिला।
वहीं, मां दर्द में खड़ी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में हम पास के एक होटल में लेकर गए और रिसेप्शन पर विनती की कि हमें कमरा नहीं चाहिए, केवल 5-10 मिनट के लिए वॉशरूम इस्तेमाल करना है। वॉशरूम इस्तेमाल करने के होटल वाले ने 800 रुपये मांगे। उसे हमने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह ना माना और हमारे पास भी कोई और रास्ता नहीं था, जिसके चलते 800 रुपये देने पड़े।
पैसा नहीं मांग सकता
भारतीय कानून के तहत कोई भी होटल किसी भी व्यक्ति से भले ही वो उसमें रुका न हो , वाशरुम इस्तेमाल करने का पैसा नहीं मांग सकता है।