मथुरा: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Storyteller Aniruddhacharya) और प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के तरफ से लड़कियों पर दिये गए बयान के बाद लंबी बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) ने लड़कियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने को लेकर वह भड़क गईं। कहा कि पैसा कमाने के लिए हिंदू महिलाएं अश्लील वीडियो बना रही हैं। उनको देखकर शर्म आती है। साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) का बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लोगों द्वारा इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
साध्वी ऋतंभरा ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) कहती हैं कि हिंदू स्त्रियां… हे भगवान देखकर शर्म आती है। पैसा कमाओगे तुम। नंगे होकर पैसा कमाओगे। गंदे ठुमके लगाकर, गंदे गाने गाकर। मुझे समझ नहीं आती है कि उनके पतियों को स्वीकार कैसे है? उनके पिताओं को ये स्वीकार कैसे है? अपने घर के अंदर गंदी कमाई आती है, तो पितर, पितर लोक में तड़पने लगते हैं। मर्यादित जीवन होना चाहिए। हे भारत की देवियों तुम चाहो तो कर सकती हो। बुरा मत मानिएगा। तुम चाहो तो राक्षसों के घर में देवताओं को जन्म देती हो। तुमने दिया। तुमने कयाधू बनकर हिरण्यकशिपु के घर में प्रह्लाद को जन्म दिया और अगर तुम न चाहो तो विश्रवा ऋषि के घर में रावण जैसा राक्षस पैदा हो जाता है।
दीदी मां ऋतंभरा के सत्य बोल अनिरूद्धाचार्य, स्वामी प्रेमानंद के बाद दीदी मां ऋतंभरा ने शादीशुदा औरतों पर सत्य बोला जो रील बना कर पैसा कमाने के चक्कर में है
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
हिंदू स्त्रियां हे भगवान देख कर शर्म आती है : रील बनाने के चक्कर में कपड़े उतार देती है pic.twitter.com/oNkK9knIKT
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) July 30, 2025
साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) के बयान पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक ओर रील बनाने वाली महिलाओं की लोग आलोचना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके समर्थन में भी लोग दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट लोग आ रहे हैं।
इससे पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर लड़कियों की शादी देर से होती है तो उनके कई ब्वॉयफ्रेंड बन जाते हैं, जिनकी संख्या 4 से 5 तक हो सकती है। हालांकि, इस टिप्पणी पर हुए विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगी और कहा कि मैंने कुछ महिलाओं के बारे में कहा था ना कि सबके बारे में। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने से पहले प्रमुख शब्द को ही काट दिया गया था इसीलिए मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।
पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
वृंदावन के प्रेमानंदजी महाराज (Premanand Ji Maharaj) ने भी कहा था कि सौ में दो चार कन्याएं ऐसी होंगी जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को समर्पित होती होंगी। ऐसे में कैसे सच्ची बहू बनेंगी? जो चार पुरुषों से मिल चुकी हो, वह कैसे सच्ची बहू बनेगी? इसी तरह जो चार लड़कियों से मिल चुका हो, वह कैसे सच्चा पति बन पाएगा?