Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : राज्यसभा में भड़कीं समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन, कहा- “Priyanka Don’t Control me”

Video : राज्यसभा में भड़कीं समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन, कहा- “Priyanka Don’t Control me”

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : राज्यसभा में बुधवार को उस वक्त माहौल गरमा गया। जब समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के नाम को लेकर सवाल उठा दिए। जब यह मुद्दा उठ रहा था, तब शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (MP Priyanka Chaturvedi) ने जया बच्चन को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान जया बच्चन (Jaya Bachchan) गुस्से में बोलीं “डोंट कंट्रोल मी!”।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा के दौरान सपा सांसद जया बच्चन (SP MP Jaya Bachchan) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने ऑपरेशन का नाम सिंदूर (Operation Sindoor) रखने को लेकर आपत्ति जताई। जया ने कहा कि जब सिंदूर ही उजड़ गया फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर (Operation Sindoor) क्यों?

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)  पर बोलते हुए जया ने सबसे पहले उन पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि किस तरह आतंकी आए और इतने लोगों को मार दिया। मैं उस घटना से बहुत दुखी हूं। जया ने आगे कहा कि आपने ऐसे लेखकों को रखा है, जो बड़े-बड़े नाम लेते हैं। ये सिंदूर नाम किसने दिया? जब सिंदूर ही उजड़ गया फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों?

सपा सांसद ने कहा कि जो यात्री पहलगाम गए थे। वो किसलिए गए थे। 370 के हटने के बाद वे लोग छाती ठोककर गए थे। उस भरोसे के साथ गए थे कि वहां अब आतंकवाद खत्म है। कश्मीर हमारे लिए जन्नत है लेकिन बदले में उनलोगों को मिला क्या? इस सरकार ने उन सभी लोगों का विश्वास तोड़ा है, जो वहां गए थे, जो इस घटना में मारे गए। वे परिवार आपको कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

गोला बारूद से कुछ नहीं होगा, इंसानियत होनी चाहिए

जया ने आगे कहा कि क्या आपने उन परिवारों से माफी मांगी? ये हमारी ड्यूटी है। आपको सॉरी बोलना चाहिए। सरकार को उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। रक्षा मंत्री उस दिन (सोमवार को) बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। हमने तोप खरीदा, गोला बारूद खरीदे, ये खरीदा…वो खरीदा। हम क्या करें उसका। क्या हम उन 26 लोगों की जान बचा पाए? गोला बारूद से कुछ नहीं होगा। इंसानियत होनी चाहिए।

सपा सांसद ने कहा कि मैं आप सबसे यही अपील करना चाहूंगी कि प्लीज विनम्र बनें। आप सब को लोगों ने जिन आशा और विश्वास के साथ यहां भेजा है, उसकी फिक्र करें। जो आपको यह पोजिशन दिया है, उसकी रक्षा करें।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

जया बच्चन (Jaya Bachchan)  के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि आतंकवादियों ने महिलाओं का सिंदूर मिटाया, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया। सिंदूर शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है। यह नाम आतंक के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ नेता ‘महादेव’ जैसे नाम पर भी आपत्ति जताते हैं और इसे सांप्रदायिक करार देते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि ये नाम केवल साहस और बलिदान का संदेश देने के लिए रखे जाते हैं।

Advertisement