Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-लखनऊ में हिजबुल्लाह के समर्थन में अगले 3 दिन शोक में बंद रखेंगे दुकानें , हजारों लोग सड़कों पर उतरे

Video-लखनऊ में हिजबुल्लाह के समर्थन में अगले 3 दिन शोक में बंद रखेंगे दुकानें , हजारों लोग सड़कों पर उतरे

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी हिजबुल्लाह के समर्थन में लोग सडकों पर उतर आए हैं। हिजबुल्लाह नेता नसरुल्लाह (Hezbollah chief Hassan Nasrallah) की हत्या के विरोध में राजधानी लखनऊ के इमामबाड़ा पर हजारों मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इजरायल और नेतन्याहू के खिलाफ आधी रात को जमकर नारेबाजी की। यही नहीं हर घर पर काला झंडा भी लगाया गया है और अगले 3 दिन शोक में दुकानें भी बंद रखेंगे।

पढ़ें :- CJI विवाद के बाद अब उमर खालिद की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, NLSIU यूनिवर्सिटी फिर सुर्खियों में

लखनऊ में भी हिजबुल्लाह के समर्थन में लोग सडकों पर उतर आए। हिजबुल्लाह नेता नसरुल्लाह की हत्या के विरोध में राजधानी लखनऊ के इमामबाड़ा पर हजारों मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इजरायल और नेतन्याहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं हर घर पर काला झंडा भी लगाया गया है और अगले 3 दिन शोक में दुकानें भी बंद रखेंगे। इस इलाके की करीब तीन सौ दुकानें शोक में बंद रहेंगी। लखनऊ में रविवार को हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के विरोध में बड़े पैमाने पर मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- टायर बदलते समय हुआ जोरदार धमाका, चालक के चीथड़े उड़े: खौफनाक Video आया सामने

इस दौरान हजारों लोगों ने छोटे इमामबाड़ा से लेकर बड़े इमामबाड़ा तक एक किलोमीटर लंबा कैंडल मार्च भी निकाला। बता दें कि नसरल्लाह की मौत के बाद से लेबनान और ईरान समेत दुनिया के कई देशों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में भी कई जगहों पर लोगों ने नसरल्लाह की मौत पर विरोध कर प्रदर्शन किया।

Advertisement