Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: दिनदहाड़े सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की गोली मार कर हत्या, इलाके में मची सनसनी

Video: दिनदहाड़े सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की गोली मार कर हत्या, इलाके में मची सनसनी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की घर में घुस कर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक हमलावर ने घर में घुस कर सपा नेता की पत्नी नाजरीन को एक के बाद एक तीन गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया और खुद मौके से फरार हो गया।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन घर में थी, इस दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आया और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर दिया।

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'

खून से लतपत नाजरीन जमीन पर गिर गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने आनन फानन में नाजरीन को घायल अवस्था में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पहुंच कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मृतका के सिर में दो और एक गोली में सीने में मारी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

Advertisement