Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: देवरिया पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Video: देवरिया पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार को देवरिया पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आज देवरिया जिले के भाटपारानी में एक कार्य़क्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों पर भड़क गए।

पढ़ें :- इमरान मसूद ने हुमायूं कबीर जाहिल और वाहियात आदमी बताया, ममता बनर्जी से पूछा कि क्यों नहीं कर रहीं वो इसके खिलाफ कार्रवाई?

नरेश उत्तम सपा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के घर एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान देवरिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया के सवालों पर भड़क गए।

पढ़ें :- Tech News: देश में साइबर सुरक्षा को मजबूती देगा TNV सिस्टम सर्टिफिकेशन

पत्रकार ने उनसे पूछा कि शिवपाल यादव ने कहा है कि चुनाव में जो वोट नहीं देगा उससे हिसाब किया जाएगा। इस सवाल पर नरेश भड़क उठे। उन्होंने उल्टे पत्रकार से ही सवाल कर दिया कि आप से कहा है क्या? बताइये किससे कहा है और किसने सुना है?

इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सपा कांग्रेस गठबंधन एवं कई सीटों पर टिकट बदलने के बारे में भी सवाल पूछा लेकिन नरेश उत्तम पटेल जवाब देने की बजाय नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जो भाजपा को हराता है समाजवादी पार्टी उसे टिकट देती है।

Advertisement