लखनऊ। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (State Vice President Dr. Neeraj Singh) तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के बाद सफाई अभियान (Cleanliness Drive) में जुट गए। इस दौरान उन्होंने खुद कूड़ा उठाया और कूड़े का बैग कंधे पर ढ़ोते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
पढ़ें :- कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियंस से पीएम मोदी शाम चार बजे करेंगे खास मुलाकात, 39 पदक जीतकर लौटा है भारत
Video-बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश। कंधे पर कूड़े की बोरी और रास्ते में उठायी खाली बोतलें और कूड़ा।@lkopolice
#लखनऊ @NeerajSinghSays @rajnathsingh@BJP4India
@BJP4UP
#TirangaYatra #NeerajSingh #upnews pic.twitter.com/3O1pMp3r0c— Pardaphash Today (@PardaphashToday) August 9, 2026
नीरज सिंह ने तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता कर्मियों के साथ बोरी में कचरा भरते दिखे। अटल चौक से सीएम आवास तक नीरज सिंह ने उठाया कूड़ा,कूड़े की बोरी कंधे पर उठाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति सिर्फ तिरंगा हाथ में लेकर नारे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश, समाज और अपने शहर को स्वच्छ रखना भी राष्ट्रभक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तिरंगे का सम्मान सिर्फ उसे हाथ में उठाने से नहीं, बल्कि उस देश की सड़कों, शहरों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने से भी होता है। लखनऊ में तिरंगा यात्रा के बाद सामने आया यह दृश्य इसी भावना को मजबूत करता हुआ दिखाई दिया। सफाई कर्मी ने कहा कि आज तक किसी नेता ने ऐसा काम नहीं किया मैं बहुत खुश हूं।