राजस्थान के उदयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क चलती महिला को हिप्नोटाइज करके सिर्फ सात मिनट में महिला से उसके जेवर और मोबाइल लूट लिया। हिप्नोटाइज करके महिला से जो जो जैसे जैसे करने को कहते गए महिला करती गई। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।पीड़ित महिला रेखा ने बताया कि वह टिफिन देकर लौटते समय देहलीगेट चौराहा पर किराने का सामान लेने गई थी।
उदयपुर में गजब मामला हुआ जहां बताया जा रहा है कि बीच बाजार में एक महिला को हिप्नोटाइज कर लूटा गया.
महिला से साढ़े 4 लाख का सोना समेत मोबाइल और कैश ठग ले गए. महिला ने करीब 7 मिनट दोनों ठगों से बात की और इसके बाद आश्चर्यजनक तरीके से वही करती रही जो ठग कहते रहे.
दो लोगों ने… pic.twitter.com/DhD60mP44v
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) June 30, 2024
वहां दो शख्सों ने उसे रोका और पूछा कि क्या वह कभी मथुरा गई है। उसने मना कर दिया। इसके बाद ठगों ने उससे पूछा कि वह किस भगवान को मानती है। रेखा ने कहा कि वह भगवान महावीर स्वामी को मानती है।
धर्म के नाम पर, ठगों ने उससे 50 रुपये मांगे। एक ठग ने वह पैसे अपने हाथ में लिए और कुछ सेकंड बाद वापस उसे दे दिए। इसके बाद रेखा सुध-बुध खो बैठी और ठगों के कहे अनुसार काम करती रही। होश में आने के बाद उसे पता चला कि उसके हाथ में लिक्विड था जिसे उसने अपने हाथ और सिर पर छिड़क लिया था।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें रेखा ठगों से बात करती नजर आ रही है। ठगों में से एक व्यक्ति बार-बार दूसरे ठग के पैर छू रहा था और कह रहा था कि ये गुरु हैं और आप भगवान के मंत्र पढ़ें।
पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित
सूरजपोल थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि यह वारदात न्यू भूपालपुरा स्थित सौरभ एनक्लेव अपार्टमेंट की निवासी दीपक जैन की पत्नी रेखा के साथ हुई है। रेखा अपने पति के लिए टिफिन देने जा रही थी जब ठगों ने उसे देहलीगेट चौराहे पर रोका। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।