Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO : DCW से विदा हुईं स्वाति मालीवाल, गले लगकर रोया पूरा स्टाफ, बोलीं-लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है…

VIDEO : DCW से विदा हुईं स्वाति मालीवाल, गले लगकर रोया पूरा स्टाफ, बोलीं-लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज ही स्वाति को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पार्टी ने घोषणा की थी। इस्तीफा देते वक्त भी वह भावुक हो गईं और इतना ही नहीं, सहकर्मियों ने भी उनके गले मिलकर रोते हुए विदाई दी।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

स्वाति ने इस्तीफा देने के बाद एक्स पर पोस्ट किया- पल दो पल मेरी कहानी है… आज नम आंखों से दिल्ली महिला आयोग (DCW)  को अलविदा कहा। 8 साल कब बीत गये पता नहीं चला। यहां रहते हुए बहुत उतार चढ़ाव देखे। अपना हर दिन दिल्ली और देश की भलाई को समर्पित किया। लड़ाई खत्म नहीं हुई है, अभी बस शुरुआत है।

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal)  का कहना है, ‘पिछले आठ वर्षों में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने बहुत अच्छा काम किया है। हमने 1 लाख 70 हजार शिकायतों पर सीधे काम किया है। हमने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को 500 से अधिक सुझाव भेजे हैं। 60,000 यौन उत्पीड़ितों की काउंसलिंग की गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर लगभग 41 लाख कॉल आईं। दिल्ली महिला आयोग (DCW)  कभी नहीं डरा और सिस्टम से अहम सवाल उठाए।’

Advertisement