Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-सेना ने आतंकी आमिर को सरेंडर की दी थी मोहलत, वीडियो कॉल पर मां की गुहार किया अनसुनी तो बहादुर जवानों ने पहुंचाया जहन्नुम

Video-सेना ने आतंकी आमिर को सरेंडर की दी थी मोहलत, वीडियो कॉल पर मां की गुहार किया अनसुनी तो बहादुर जवानों ने पहुंचाया जहन्नुम

By santosh singh 
Updated Date

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर (JeM Terrorist Encounter) कर दिया है। यह मुठभेड़ अवंतीपोरा के त्राल में हुई, जहां अब भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और इलाके की घेराबंदी कर छिपे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

इस एनकाउंटर (Tral Encounter) के दौरान एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मारा गया आतंकी आमिर वानी (Aamir Wani Video Call) अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करता दिख रहा है। आमिर की मां उसे बार-बार “सरेंडर कर दो बेटा…” कहती हैं, लेकिन आमिर ने मां की एक न सुनी और हथियार उठाकर सेना पर फायरिंग कर दी।

यह वीडियो एनकाउंटर शुरू होने से ठीक पहले का बताया जा रहा है।

मां की ममता बनाम बंदूक की जिद

वीडियो में आमिर AK-47 के साथ नजर आता है और जिस घर में वह छिपा था, वहीं से वह वीडियो कॉल करता है। उसकी मां उसे लोकल भाषा में समझाती हैं – “बेटा, सरेंडर कर दो, वापस आ जाओ…”,लेकिन आमिर का जवाब होता है – “फौज को आगे आने दो, फिर देखता हूं।”

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

सेना ने दी थी सरेंडर की मोहलत, लेकिन…

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल चाहते थे कि आमिर और उसके साथ मौजूद आतंकी खुद को सरेंडर कर दें। यहां तक कि आमिर से उसकी मां, बहन और दूसरे मारे गए आतंकी आसिफ की बहन ने भी बात की थी। आसिफ वही आतंकी है, जिसका घर पहले IED से उड़ाया गया था। जब परिवार की भावनाओं से भी आमिर का मन नहीं बदला, तो आखिरकार सुरक्षाबलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें आमिर और उसके दो साथी (आतंकी) मारे गए।

सेना ने दी थी सरेंडर की मोहलत, लेकिन…

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल चाहते थे कि आमिर और उसके साथ मौजूद आतंकी खुद को सरेंडर कर दें। यहां तक कि आमिर से उसकी मां, बहन और दूसरे मारे गए आतंकी आसिफ की बहन ने भी बात की थी। आसिफ वही आतंकी है, जिसका घर पहले IED से उड़ाया गया था।

जब परिवार की भावनाओं से भी आमिर का मन नहीं बदला, तो आखिरकार सुरक्षाबलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें आमिर और उसके दो साथी (आतंकी) मारे गए।

पढ़ें :- बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका, यह हर किसी का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
Advertisement