Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Video : केदारनाथ मंदिर का बंद है कपाट, फिर भी जूते पहनकर घुसा शख्स, मूर्तियों और दानपात्र से की छेड़छाड़

Video : केदारनाथ मंदिर का बंद है कपाट, फिर भी जूते पहनकर घुसा शख्स, मूर्तियों और दानपात्र से की छेड़छाड़

By संतोष सिंह 
Updated Date

उत्तराखंड। उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि कपाट बंद होने के बावजूद एक व्यक्ति न केवल केदारनाथ पहुंचा, बल्कि ऊपर बने भैरवनाथ मंदिर (Bhairavnath Temple) में जूते पहनकर प्रवेश किया। उसके बाद लकड़ी के जरिए मूर्तियों और दानपात्र से छेड़छाड़ भी की। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रही गावर कंपनी का मजदूर है।

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

घटना के सामने आते ही पुलिस ने मजदूर, ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। रुद्रप्रयाग पुलिस  (Rudraprayag Police) के मुताबिक, वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान की गई और मामले की जांच जारी है।

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

वायरल वीडियो में नजर आने वाले व्यक्ति को लेकर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि यह साफ नहीं हो पाया है कि वह मंदिर तक कैसे पहुंचा। उन्होंने मामले को केदारनाथ विकास प्राधिकरण और पुलिस के संज्ञान में लाया है। घटना के बाद पंच पंडा समिति के अध्यक्ष अंकित शुक्ला (Ankit Shukla, President of Panch Panda Committee) ने शीतकाल में केदारनाथ में सभी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। यह घटना धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और प्रशासन को इसे रोकने के लिए और कड़े उपाय करने होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी मजदूर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Advertisement