टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के टीकमगढ़ दौरे (Tikamgarh Visit) के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। हेलीकॉप्टर रवाना होने से ठीक पहले राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार (Minister of State Dilip Ahirwar) को उसमें सवार होने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटखारे ले रहे हैं।
पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 912 नियुक्ति पत्र, कहा-योग्य अभ्यार्थियों के चयन से आमजन के मन में शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास होता है सशक्त
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) टीकमगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री अपने लाव-लश्कर के साथ हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। रवानगी का समय होने के कारण हेलीकॉप्टर के पंखे (रॉटर) भी घूमने शुरू हो चुके थे।
मुख्यमंत्री के साथ भोपाल जाने के लिए मंत्री दिलीप अहिरवार ने लगा दी हेलीपैड में दौड़…! pic.twitter.com/9H22ixg9Qd
— Rupesh Mishra (@rupeshmishramp) July 18, 2026
पढ़ें :- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा है, पर हमारे हॉस्टल के लिए नहीं, राहुल गांधी बोले- मोदी जी उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?
काफिले में पीछे छूट गए थे मंत्री
इसी दौरान राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार (Minister of State Dilip Ahirwar) वीआईपी काफिले में थोड़े पीछे रह गए थे। जब उन्हें अहसास हुआ कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने ही वाला है और वह पीछे छूट रहे हैं, तो उन्होंने आव देखा न ताव और हेलीपैड की तरफ दौड़ लगा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार (Minister of State Dilip Ahirwar) कुर्ता-पायजामा पहने पूरी ताकत से हेलीकॉप्टर की तरफ भाग रहे हैं। उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे दौड़ते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बटोर रहा सुर्खियां
आमतौर पर मंत्रियों के आगे-पीछे सुरक्षाकर्मियों और अफसरों की फौज दौड़ती है, लेकिन यहां खुद मंत्री जी को दौड़ते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी ने इस पूरे वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गनीमत रही कि मंत्री जी समय रहते हेलीकॉप्टर तक पहुंच गए और सुरक्षित सवार होकर मुख्यमंत्री के साथ रवाना हो गए।