Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Video Viral : आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने कथावाचकों की खोली पोल, खूब हो रहा वायरल वीडियो

Video Viral : आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने कथावाचकों की खोली पोल, खूब हो रहा वायरल वीडियो

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कई बार कथावाचकों (Storytellers) को कथा सुनाते सुनाते रो पड़ते हैं। कुछ ऐसे प्रसंग जब कथावाचक सुना रहे होते हैं तो भक्ति भाव में भावुक होकर आंसू बहा देते हैं। हालांकि बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री (Acharya Dheerendra Shastri) का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें वह कथा के दौरान रोने वाले कथावाचकों की ‘पोल’ खोलते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कथा के दौरान रोने वाले कथावाचकों (Storytellers) की लिस्ट बड़ी लंबी है, ऐसे दृश्य को हाईलाइट भी खूब किया जाता है। इससे उनके वीडियो अधिक व्यूज भी मिलते हैं। हालांकि उनके भाव पर कभी सवाल नहीं उठा, लेकिन आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री (Acharya Dheerendra Shastri)  का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें वह कथा के दौरान रोने वालों पर सवाल उठा रहे हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

किसी वीडियो को एक छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें धीरेन्द्र शास्त्री ( Dheerendra Shastri) कह रहे हैं कि रुमाल में बाम या विक्स लगा लेते हैं। जब वनवास की कथा आती है तो रोना पड़ता है। अब ऐसे आंसू तो निकलते नहीं हैं, अब भक्तों को कैसे पता चलेगा कि वनवास की वजह से व्यास जी दुखी हैं।

धीरेन्द्र शास्त्री ( Dheerendra Shastri) ने यह बातें किस संदर्भ में कहीं हैं, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो शेयर कर लोग कह रहे हैं कि धीरेन्द्र शास्त्री ( Dheerendra Shastri)  ने अन्य कथावाचकों यह टिप्पणी की है। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री (Acharya Dheerendra Shastri)  का कहना है कि बाम या विक्स लगे रुमाल को जैसे ही आंखों में लगाते हैं, झर-झर आंसू निकल आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सब बताना नहीं चाहिए, लेकिन सबकी अपनी अपनी है, ठीक है। धीरेन्द्र शास्त्री ( Dheerendra Shastri) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह तरह कमेंट्स आ रहे हैं।

Advertisement