बदायूं । यूपी (UP ) के बदायूं जिले (Badaun District) में गुरुवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप (BJP MP Dharmendra Kashyap) एक महिला लाभार्थी को ‘पीएम आवास योजना’ (PM Awas Yojana) के तहत घर की चाबी सौंप रहे हैं। चाबी सौंपते हुए सांसद बुजुर्ग महिला से पूछते हैं कि किसी ने पैसे (घूस) तो नही लिए? इसपर महिला ने माइक पर ही कह दिया- “हां लिए हैं, 30 हजार रुपये।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
वायरल वीडियो में बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप एक महिला लाभार्थी को 'पीएम आवास योजना' के तहत घर की चाबी सौंप रहे हैं। चाबी सौंपते हुए सांसद बुजुर्ग महिला से पूछते हैं कि किसी ने पैसे (घूस) तो नही लिए? इसपर महिला ने माइक पर ही कह दिया- "हां लिए हैं, 30 हजार रुपये।#PMawas pic.twitter.com/8oVO4DpD54
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 19, 2024
बता दें कि बुजुर्ग लाभार्थी महिला उसावां नगर पंचायत की शारदा देवी हैं, जिनको आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप (BJP MP Dharmendra Kashyap) ‘पीएम आवास योजना’ (PM Awas Yojana) की चाबी सौंप रहे थे और तमाम लाभार्थियों से उनका अनुभव और भावनाएं जान रहे थे। इसी क्रम में शारदा देवी को चाबी सौंपते हुए उनसे पूछा कैसा लग रहा है, किसी ने पैसे तो नहीं लिए? इस सवाल के जवाब में शारदा देवी ने कहा कि हां, आवास दिलवाने के नाम पर 30 हजार रुपये दिए थे। शारदा देवी ने ये बात माइक पर बोली थी, जिस पर पहले तो सभी लोग हंसने लगे लेकिन सांसद ने उन्हें तुरंत टोका और कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है। इसको दिखवाइए।
पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
सांसद धर्मेंद्र कश्यप और महिला में हुई ये बातचीत
सांसद: घर मिला है?
बुजुर्ग: हां मिला है।
सांसद: किसी ने पैसे तो नहीं लिए?
बुजुर्ग: (नहीं… फिर सिर हिलाते हुए), हां लिए हैं।
पढ़ें :- 'पंचायत चुनाव नहीं होने दूंगा, ये मेरे पास पावर है...' यूपी के पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर का बयान वायरल
सांसद: कितने रुपए लिए हैं?
बुजुर्ग: 30 हजार लिए हैं।
सांसद: कित्ते ?
बुजुर्ग: 30 हजार ले गए, 30 हजार…
सांसद: यह गंभीर प्रकरण है, यह बहुत गंभीर प्रकरण है।
मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हो?
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
बुजुर्ग: धन्यवाद (फिर वो चाबी लेकर चली जाती हैं।)
कार्यक्रम के दौरान मंच पर बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप (BJP MP Dharmendra Kashyap) , बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य (Badaun MP Sanghamitra Maurya) , जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ‘पीएम आवास योजना’ (PM Awas Yojana) के लाभार्थियों को चाबी सौंपने का कार्यक्रम चला। इसी क्रम में बुजुर्ग महिला शारदा देवी को बुलाया गया।
इस मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सांसद महोदय को चाबी सौंपते समय जब बुजुर्ग महिला ने पैसे की बात कही तो ये हमारे लिए बहुत गंभीर विषय हो गया था। हमने तुरंत पूरा प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में डाला है और इस प्रकरण की गहन जांच कराने को कहा है। वहीं, जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार ने बताया कि कल ही मेरे संज्ञान में ये प्रकरण आया था जिसके बाद मैंने इस प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी के सिंह को सौंपी है। निर्देश दिए हैं कि अतिशीघ्र जांच रिपोर्ट मुझे सौंपे।
जनपद बदायूँ में जीरो टॉलरेंस की हक़ीक़त : धर्मेंद्र यादव
सपा ने साधा निशाना इस प्रकरण पर बदायूं के पूर्व सांसद और सपा नेता धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की हर योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है। बीजेपी के लोग जो पहले कहते थे कि ना खाएंगे और ना ही खाने देंगे, मैं बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि पूरे सिस्टम के लोग खा भी रहे हैं और बीजेपी के नेताओं को खिला भी रहे हैं। इस प्रकरण की जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब महिला माइक पर लाइव कह रही है कि उससे रुपए लिए गए हैं तो जांच किस बात की? इस मामले में तो कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर योजना में हर लाभार्थी के साथ यही सब हो रहा है।
भाजपा सरकार में रिश्वत से मिल रहा गरीबों को मकान, ज़ीरो टॉलरेंस सिर्फ नाम का, घूसखोरी चरम पर
समाजवादी पार्टी ने एक्स पोस्ट पर वीडियो ट्वीट कर लिखा भाजपा सरकार में रिश्वत से मिल रहा गरीबों को मकान। बदायूं में भाजपा सांसद के पूछने पर महिला ने बताया कि 30 हज़ार रिश्वत देने के बाद मिला प्रधानमंत्री आवास। जनता को लाभ देने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही सरकार, शर्मनाक। ज़ीरो टॉलरेंस सिर्फ नाम काए घूसखोरी चरम पर।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
भाजपा सरकार में रिश्वत से मिल रहा गरीबों को मकान !
बदायूं में भाजपा सांसद के पूछने पर महिला ने बताया कि 30 हज़ार रिश्वत देने के बाद मिला प्रधानमंत्री आवास।
जनता को लाभ देने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही सरकार, शर्मनाक।
ज़ीरो टॉलरेंस सिर्फ नाम का, घूसखोरी चरम पर। pic.twitter.com/WJq2UxkbhX
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 19, 2024