Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral: लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल का एक और वीडियो वायरल, मरीज को बिना वेंटीलेटर पर रखें चार्ज वसूलने का आरोप

Video Viral: लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल का एक और वीडियो वायरल, मरीज को बिना वेंटीलेटर पर रखें चार्ज वसूलने का आरोप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital ) का एक और वीडियो मंगलवार को खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हॉस्पिटल प्रशासन पर आरोप है कि बिना वेंटीलेटर पर रखे ही मरीज के बिल में वेंटीलेटर का चार्ज जोड़ दिया। साथ ही मरीज को डिस्चार्ज करने पर पांच घंटे का समय लगाने का आरोप है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक मरीज को लखनऊ मेदांता में लाया गया था। आरोप है कि मरीज को बगैर वेंटीलेटर पर रखें ही बिल में वेटिंलेटर का चार्ज जोड़ कर वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं जब परिजनों ने मरीज की हालत में सुधार न होने पर डिस्चार्ज करने की बात की तो हॉस्पिटल प्रशासन के कर्मचारियों ने मरीज को डिस्चार्ज करने में आनाकानी करना शुरु दिया। परिजनों का आरोप है कि कई घंटो की मशक्त के बाद मरीज को डिस्चार्ज किया गया।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

आपको बता दें कि इससे पहले अभी हाल में ही एक वीडियो और  वायरल हुआ था जिसमें परिजनों ने मृत व्यक्ति का इलाज दिखाकर पैसे वसूली करने का आरोप लगाया था। वायरल वीडियो हॉस्पिटल में हंगामा करते हुए परिजन कह रहे थे कि मरीज की मौत के बाद भी आईसीयू में चार दिन तक वेंटिलेटर पर रखकर फर्जी इलाज के नाम पर वसूली करता रहा।अब शव ले जाने के लिए फिर लाखों का बिल पकड़ा दिया गया है। वायरल वीडियो में परिजनों का कहना है कि साढे चार लाख के स्टीमेट से चौदह लाख बिल पहुंचा दिया गया । साढ़े सात लाख पहले जमा है। वसूली का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने दिया इस्तीफा,पार्टी को भी कहा अलविदा
Advertisement