मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिग्गज भाजपा नेता रावसाहेब दानवे (Former Union Minister and veteran BJP leader Raosaheb Danve) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में भाजपा नेता तस्वीर खिंचवाने के दौरान फ्रेम में आने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को लात मारते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर विवाद होने के बाद में उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह दानवे का दोस्त है। वह केवल उनकी शर्ट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।
पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई
महाराष्ट्र के जालना में घटी घटना
जालना जिले (Jalna District) के भोकरदान में सोमवार को हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दानवे ने शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर (Former Minister Arjun Khotkar) से मुलाकात की। इस दौरान दानवे उनके साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे कि तभी एक व्यक्ति ने फोटो फ्रेम में आने की कोशिश की।
Photo me me aane ki koshish kar raha tha BJP neta Raosaheb Danve ne kutte ki tarah tang uthai aur side kar diya pic.twitter.com/jd15Oah4Qu
— Azy (@Azycontroll_) November 11, 2024
पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
वीडियो में एक व्यक्ति फ्रेम में आता हुआ दिखाई दे रहा है और दानवे उसे अपने दाहिने पैर से लात मारते है। इसके बाद उसे दूर जाने के लिए इशारा करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि जिस व्यक्ति को लात मारी गई, उसने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता दानवे का दोस्त है। उसने कहा कि मैं रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve)का करीबी दोस्त हूं और हमारी दोस्ती 30 साल पुरानी है। जो खबर वायरल हुई है वह गलत है। मैं तो बस दानवे की शर्ट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।
उद्धव ठाकरे बोले- रावसाहेब को खेलना चाहिए था फुटबॉल
शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रावसाहेब को फुटबॉल खेलना चाहिए था। पिछले दो वर्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिला, इसलिए अगर वे फिर से भाजपा को वोट देना चाहते हैं, तो उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।’