Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video Viral : LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्रेमलिन से रूसी प्रवक्ता को सीधे आया फोन,’ICBM स्ट्राइक पर चुप रहना…’

Video Viral : LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्रेमलिन से रूसी प्रवक्ता को सीधे आया फोन,’ICBM स्ट्राइक पर चुप रहना…’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार तड़के ICBM मिसाइलों से हमला किया, लेकिन ICBM मिसाइलों से हमले के बारे में कुछ भी बोलने से रूसी प्रवक्ता (Russian Spokesperson) को इनकार कर दिया है। बता दें कि रूस की ओर से किए गए हमले के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। इसी दौरान रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा (Russian Foreign Ministry spokesperson Maria Zakharova) संबोधित कर रही थीं। तभी अचानक क्रेमलिन (Kremlin) से एक फोन आया और उन्हें ICBM मिसाइल हमले पर कुछ भी बोलने से मना किया गया। उनसे कहा गया कि ICBM हमले पर चुप रहो, लेकिन इस बातचीत के दौरान मारिया माइक ऑफ करना भूल गई, जिसके चलते उनकी आवाज बाहर आ गई।

पढ़ें :- हम एक ऐसा उत्तर प्रदेश बना रहे हैं, जहां समृद्ध विरासत के साथ भविष्य की तकनीक भी होगी: सीएम योगी

रूस ने यूक्रेन के Dnipro शहर पर 21 नवंबर की सुबह 5 से 7 बजे के बीच ICBM मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया। इस जंग में पहली बार इंटरकॉन्टीनेंट बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। संभावना है कि इसके लिए रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया हो। जिसे अस्त्राखान इलाके से दागा गया था।

पढ़ें :- बाबा रामदेव ने Gen-Z का जिक्र कर सरकार को चेताया, बोले- देश में बेची जा रही हैं नौकरियां, कहीं नकल तो कहीं पेपर लीक सुधर जाओ वरना फिर करूंगा आंदोलन

क्या है इस मिसाइल में खास?

इस मिसाइल का वजन 36 हजार किलोग्राम है. इसमें एक साथ 150/300 किलोटन के 4 हथियार लगाए जा सकते हैं। यानी ये मिसाइल MIRV तकनीक से लैस है। यानी एक साथ चार टारगेट्स पर हमला कर सकती है। यह मिसाइल Avangard हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल को ले जाने में भी सक्षम है। यानी हमला और भी तगड़ा हो सकता है।

Advertisement