Video Viral: जम्मू-कश्मीर के बेहद खूबसूरत पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में 28 लोगों की मौत हो जाने के बाद देश के अंदर खासा रोष है। पहलगाम में आतंकी हमला के बीच दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी केक लेकर अंदर जा रहा था। मीडिया ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बोला कि आखिर किस खुशी में ये केक अंदर लेकर जा रहे हो।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Video Viral : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत शोक में डूबा, दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन ने मंगाया केक। शख्स से मीडियाकर्मियों ने केक लेकर जाने की वजह पूछी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। pic.twitter.com/YY3pC5eNbf
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 24, 2025
पाकिस्तान दूतावास में केक लेकर जाने को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान खुश है। सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन पाकिस्तान कर्मचारी का जवाब न देना कई सवाल खड़े करता है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
देश में पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में काफी कमी लाने का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन (Pakistan High Commission) में केक मंगाया गया है। हालांकि केस किसलिए और किन वजहों से मंगाया गया है, यह साफ नहीं हो सका है।
पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सुरक्षा हटी
भारत-पाकिस्तान संबंध का असर दिखने लगा है। दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास की सुरक्षा भी कम कर दी गई है। अभी पाकिस्तानी दूतावास के बाहर सन्नाटा छाया हुआ है। कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा है।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार शाम को कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में यह बताया गया कि इस हमले के पीछे सीमा पार की साजिशें हैं। यह हमला उस समय हुआ, जब केंद्रशासित प्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुए थे और क्षेत्र आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। हमले की गंभीरता को देखते हुए सीसीएस ने कई कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया और पाकिस्तान को साफ संदेश दिया।
पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर छोड़ना होगा भारत
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को पहले जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा।
वहीं, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा। इसी तरह भारत भी इस्लामाबाद में स्थित अपने सैन्य सलाहकारों और पांच सहायक कर्मचारियों को वापस बुलाएगा। दोनों देशों के उच्चायोगों की कुल कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 किया जाएगा, जो 1 मई तक प्रभावी किया जाएगा।