नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former Indian captain Mahendra Singh Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी के साथ गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूद थे। धोनी ने भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल का लुत्फ उठाया। धोनी स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में मौजूद थे, जहां उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऋतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) का साथ मिला। मैच के बीच साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने ओवर एक्साइटमेंट दिखाया, जिस पर माही का रिएक्शन वायरल हो गया है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल
पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस
क्या है मामला?
दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर के समय की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बुमराह ने गेंद डाली, जिस पर सैम करन ने डिफेंसिव शॉट खेला। बुमराह ने हवा में उछलकर गेंद पकड़ी। तभी कैमरा साक्षी की तरफ गया, जिन्होंने महसूस किया कि बुमराह ने कैच लपक लिया है। साक्षी बहुत खुश हुईं और उछलकर सेलिब्रेट करने लगी।
साक्षी को गलत सेलिब्रेशन मनाते देख एमएस धोनी ने जोरदार ठहाका लगाया और पत्नी को बैठ जाओ कहते दिखे। धोनी के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी साक्षी की इस हरकत पर मुस्कुराए। धोनी के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
भारत फाइनल में पहुंचा
भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। सूर्या ब्रिगेड 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत ने संजू सैमसन (89) की उम्दा पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बना सकी।