सुल्तानपुर: यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) आजकल अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सुल्तानपुर की एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा कि ‘हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं। 7 दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं।’
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने आगे कहा कि अगर किसी निषाद को फर्जी केस में फंसाया जाएगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। दारोगा ज्यादा ड्रामा करेगा तो दारोगा जेल जाएगा और उसको बेल भी नहीं मिलेगा। जरूरत हुआ तो दारोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे। निषाद के बयान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे निषाद की बातों को सुनकर जनसभा में मौजूद लोग तालियां पीट रहे हैं?
सुल्तानपुर की एक जनसभा में संजय निषाद ने कहा- 'हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं। 7 दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं।' pic.twitter.com/3645oyzmSg
— santosh singh (@SantoshGaharwar) March 19, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बता दें कि बीते 14 मार्च को होली के मौके पर सुल्तानपुर के शाहपुर गांव में रंग खेलने को लेकर दलित और निषाद परिवार में विवाद हो गया था। मारपीट में 65 साल की दलित महिला सुनरा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर शाहपुर गांव के प्रधान कृष्णा कुमार निषाद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मंच से सीओ को निर्देश दिया कि जो लोग इस मामले में फर्जी फंसाए गए हैं उनका नाम निकलवा दें। उन्होंने इस बारे में डीएम और एसपी से बात की है। अब वह मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। किसी भी निषाद भाई को पुलिस फर्जी परेशान नहीं करेगी। अगर कोई दरोगा किसी निषाद भाई को फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश करेगा तो उसे जेल भिजवा दूंगा। संजय निषाद (Sanjay Nishad) मंगलवार को सुल्तानपुर में निषाद पार्टी की जनाधिकार यात्रा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने यहां चांदा इलाके मदारडीह गांव में जनसभा को संबोधित किया।