Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, महंत बोले- दोनों को सनातन धर्म से गहरा लगाव

Video- विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, महंत बोले- दोनों को सनातन धर्म से गहरा लगाव

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli and Anushka Sharma reached Ayodhya Dham: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार 25 मई को अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। दोनों ने यहां महंत से आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अयोध्या आने को लेकर हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। दोनों श्री राम, भगवान हनुमान, भगवान कृष्ण और सनातन धर्म के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।”

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे थे। जहां दंपति ने वृंदावन धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। अनुष्का और विराट को प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है। बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं, जो उनके अध्यात्म को लेकर झुकाव को दर्शाता है।

Advertisement