Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video: नोएडा में क्रिकेट खेलते समय पिच पर गिरा युवक, हार्ट अटैक से मौत

Video: नोएडा में क्रिकेट खेलते समय पिच पर गिरा युवक, हार्ट अटैक से मौत

By santosh singh 
Updated Date

नोएडा: रविवार को नोएडा (Noida) में क्रिकेट खेलते समय एक इंजीनियर मैदान पर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंजीनियर विकास नेगी (Vikas Negi) रन लेने के लिए पिच के दूसरी तरफ दौड़े लेकिन बीच में ही गिर गए। उन्हें गिरता देख विकेटकीपर उनकी ओर दौड़े जबकि अन्य खिलाड़ी भी मदद के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

इसके बाद पुलिस उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई और रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक (Heart Attack) बताया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विकास कोविड का शिकार थे, लेकिन स्वस्थ थे। खुद को फिट रखने के लिए वह अक्सर नोएडा और दिल्ली में क्रिकेट खेलते थे।

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

पिछले कुछ सालों में युवाओं में दिल के दौरे के मामले बढ़े हैं। हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु का एक महत्वपूर्ण कारण है और पिछले पांच वर्षों में भारत में इसका प्रचलन बढ़ा है। कार्डियक अरेस्ट  (Cardiac Arrest) और संबंधित समस्याओं में यह वृद्धि हमारी तेज़-तर्रार जीवनशैली और आदतों में बदलाव के कारण है। पहले माना जाता था कि दिल का दौरा केवल वृद्ध व्यक्तियों को प्रभावित करता है, लेकिन अब यह 30 से 40 वर्ष की आयु के बीच के हर दूसरे युवा को प्रभावित कर रहा है।

Advertisement