Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-बदायूं में पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Video-बदायूं में पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

By santosh singh 
Updated Date

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले (Budaun District) के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था। अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया। इससे चिंगारी निकलने पर शरीर काफी झुलस गया, हादसे के बाद युवक का शव पेड़ पर ही फंस गया, हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- रायबरेली में चला सपा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों छात्र-छात्राओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ा गया, विनीत कुशवाहा भी रहे मौजूद

घास काटकर लौट रहे थे घर

पढ़ें :- Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगम

गांव भद्रा निवासी जुलकरन (35) पुत्र अली अख्तर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घास काटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन्हें शीशम के पेड़ पर सूखी लकड़ी दिखाई दी। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के पास से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिवार में मातम

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता लड़की तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। घर में गैस चूल्हा नहीं है इसलिए लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Advertisement