उत्तर प्रदेश के औरैया जिलाधिकारी चारो तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर एक तस्वीर खुूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में औरैया जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी एक फरियादी का पराठा खाते नजर आ रहे है।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
इस तस्वीर में जो बैठे है वो औरैया के DM इंद्रमणि त्रिपाठी हैं, कल से इनकी तस्वीर खूब वायरल हो रहा है क्योंकि DM कार्यालय में एक मजदूर अपनी समस्या बताने आया था
तब DM साहब ने उससे पूछा कहां से आ रहे हो, तो उसने अपने गांव का पता बताया तब DM साहब नेपूछा कुछ खाए हो, तो उस व्यक्ति… pic.twitter.com/orDEIVe6e4
— Priya singh (@priyarajputlive) September 11, 2024
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार औरैया जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी मंगलवार को ककोर स्थित कार्य़ालय में लोगो की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान विधूना का एक फरियादी उनके पास जमीन कब्जे की शिकायत लेकर आया। डीएमडॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने उससे पूछा कि कहां से आते हो किताना किराया लगता है।
इस पर वह चुप रहा। फिर डीएम साहब ने पूछा कि भूख लग जाती होगी। इस पर फरियादी ने जवाब दिया घर से पराठे बनवा कर लाया हूं। डीएम साहब ने कहा दिखाओ। फिर उसने पोटली में बंधे पराठे निकालकर हाथ में लिए। तभी डीएम ने आगे बढ़ कर पराठे में से एक टुकड़ा तोड़ कर खा लिया। यह देख वहां बैठे लोग हैरान रह गए।