Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: कार चलाते समय रील बनवा रही थी युवती, ब्रेक लगाना गई भूल, 300 फीट गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

Viral Video: कार चलाते समय रील बनवा रही थी युवती, ब्रेक लगाना गई भूल, 300 फीट गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आजकल युवाओं में रील बनाने का खूब क्रेज है। लाइक और फॉलोवर्स के चक्कर में अब तक अनगिनत युवा अपनी जान गवां चुके है। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में एक लड़की ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया जिसकी वजह से कार गहरी खाई में गिर गई औऔर लड़की की दर्दनाक मौत हो गई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है। युवती का नाम श्वेता सुरवासे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती कार चलाते समय वीडियो शूट कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में लड़की ने रिवर्स गियर में गाड़ी चला रही थी गलती से उसने एक्सीलेटर दबा दिया। कार गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement