Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: एक शख्स हाथ में डंडा लिये बर्बरता से महिला की करता रहा पिटाई ,लोग देखते रहे तमाशा

Viral Video: एक शख्स हाथ में डंडा लिये बर्बरता से महिला की करता रहा पिटाई ,लोग देखते रहे तमाशा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को पांच लोगो ने पकड़ रखा है वहीं एक शख्स हाथ में मोटी सी लाठी लेकर उस पर एक के बाद एक बरसाता जा रहा है। वहीं आस पास महिला की बर्बरता से पिटाई होते देखते नजर आ रहे है। सभी तमाशबीन होकर महिला को पिटते देख रहे है। कोई बचाने की कोशिश करता नजर नहीं आ रहा है।

पढ़ें :- विदेश नीति के लिए परिभाषित गेम प्लान की ज़रूरत- विदेश मंत्री एस जय शंकर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले का बताया जा रहा है। महिला की बर्बरता से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Blue Turmeric Benefits : नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, आपको भी चौंका देंगे इसके फायदे

वायरल वीडियो में पांच लोग महिला को पकड़े हुए दिखाई दे रहे है वहीं एक शख्स महिला को डंडे से पिटता नजर आ रहा है। वहीं मौजूद लोगो में से कोई बचाने की कोशिश करने की बजाय वीडियो बना रहे है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 20 जून की बताई जा रही है।

जिससे पहले महिला एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर घर से भाग गई थी। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। जांच में पता चला कि यह घटना धार जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी। एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

धार एसपी ने बताया कि महिला की पीटने वाले मुख्य आरोपी की पहचान नूर सिंह भूरिया के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement