उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बीस फीट लंबा और करीब डेढ़ कुंतल के मगरमच्छ को अपने कंधे पर लाद कर यमुना नदी में छोड़ आया। इस दौरान जिसने भी युवक को देखा दंग रह गया। वहां मौजूग लोगो ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पढ़ें :- UP AQI Report : यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद 10 शहरों की हवा हुई जहरीली, लखनऊ-प्रयागराज-गोरखपुर में AQI 500 के पार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ललपुरा थाना इलाके में गांव पौथीया के पुराने तालाब में पिछले महीने से एक विशाल मगरमच्छ देखा जा रहा था। मगरमच्छ से पूरे गांव में खौफ था। जिसकी वजह से तालाब के आस पास जाने में भी लोग डरते थे।
हमीरपुर :- विशालकाय मगरमच्छ को कंधे पर लादकर ले जाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल
बीते तीन हफ्ते से गांव में दहशत फैलाए था विशालकाय मगरमच्छ,
तीन हफ्ते की कड़ी निगरानी के बाद वनविभाग की टीम और एक्सपर्ट लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ा, pic.twitter.com/a10gSvUJ07
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) November 25, 2024
ग्रामीणों मे इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का रेस्क्यू शुरु किया। कई दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणो की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बांध दिया।
वन विभाग के एक कर्मचारी ने मगरमच्छ को कंधे पर लादा और यमुना नदी में छोड़ने के लिए चल दिया। इस दौरान मौजूद लोगो ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। मगरमच्छ इतना बड़ा था कि कंधे पर लादकर ले जाना किसी मुश्किल लग रहा था।लेकिन कर्मचाारी ने जिस तरह से इतने भारी मगरमच्छ को कंधे पर लादकर ले जा रहा था,इसे देख हर कोई हैरान था।