UP AQI Report : उत्तर-प्रदेश में दिवाली के मौके पर राजधानी लखनऊ समेत तमाम शहरों में जमकर आतिशबाजी हुई। जिसके बाद लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार पहुंच गया है। इसे हवा की बेहद खराब श्रेणी में गिना जाता है। प्रदेश में 10 प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गयी। वहीं, सोमवार सुबह कुछ शहरों में धुंध छायी रही।

एक्यूआई डॉट इन के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे प्रयागराज में एक्यूआई 522, गोरखपुर में 508 और लखनऊ में 501 पहुंच गया। इसके बाद सीतापुर में एक्यूआई 489, जौनपुर में 478, गाजीपुर में 475, कानपुर में 432, वाराणसी में 423, नोएडा में 413 और गाजियाबाद में 403 रहा। राजधानी लखनऊ और कानपुर में सुबह धुंध छायी थी। वहीं, कुछ जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। महराजगंज, गोंडा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और संभल समेत 15 से ज्यादा जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा। रात का तापमान 15°C से नीचे लुढ़क गया है। जिसके बाद अगले तीन दिनों में ठंड बढ़ने संकेत मिले हैं। आज धूप निकलने और प्रदूषण का धुआं हटने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।