Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: रेस्टोरेंट में सो रहे युवक की सांप के डंसने की वजह से मौत, खौफनाक वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

Viral video: रेस्टोरेंट में सो रहे युवक की सांप के डंसने की वजह से मौत, खौफनाक वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक चादर ओढ कर सोता नजर आ रहा है। इतने में एक सांप उसके चादर पर रेंगता नजर आ रहा है। फिर सांप युवक को काट लेता है और सांप के काटने के बाद युवक को जैसे ही कुछ महसूस होता है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता

वह अचानक से वह उठकर बैठता है को उसे अपने बिस्तर में सांप दिखाई देता है। जिसे देख उसके होश उड़ गए। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का बताया जा रहा है। तबियत बिगड़ने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छपरौली थाना क्षेत्र कके लंबू गांव का रहने वाला मनोज अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए एक रेस्टोरेंटमें काम करता था। शुक्रवार की रात रेस्टोरेंट बंद होने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। मनोज कमरे में चादर ओढकर कर सो रहा था। इस दौरान एक सांप उसके कमरे में घुस गया।

पढ़ें :- "बड़े भाई हैं, मजाक में चल रहा था," कांग्रेस सांसद ने BJP के बदसलूकी के आरोपों को बताया झूठा

मनोज को इसकी भनक तक नहीं लगी। सांप रेंगते हुए मनोज के ऊपर पहुंच गया और उसे डस लिया। सांप के जसने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

Advertisement