Bank employee in Mahoba suddenly dies of heart attack: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बैंक में काम करते करते एक कर्मचारी अचानक बेहोश हो गया और फिर वापस उठा ही नहीं। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आयी है। जिसमें बैंक कर्मचारी लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है और काम करते करते ही अचानक वह कुर्सी पर ही बेहोश हो जाता है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
आस पास बैठे कर्मचारी पानी छिड़क कर तो कभी उसके सीने में दबाव देकर उठाने की कोशिश करते है पर उसके शरीर में कोई हरकत नजर आती नहीं दिखती। वीडियो में नजर आ रहा है जब कर्मचारी को होश नहीं आता तो उसे आनन फानन में कर्मचारी उसके उठा कर ले जाते है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।
यूपी के महोबा जिले में एक बैंक कर्मचारी काम करते-करते अचानक वह बेहोश हो गया है, चंद मिनट में दम तोड़ दिया pic.twitter.com/iJJOigJAJ9
— Anurag Verma ( PATEL ) (@AnuragVerma_SP) June 26, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महोबा के कबरई कस्बे में संचालित एचडीएफसी बैंक शाखा में 19 जून को बैंक कर्मी की अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बैंक कर्मी की मौत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुर्सी पर बैठकर काम करते हुए अचानक बैंक कर्मचारी मौत की नींद सो गया। एक सप्ताह पूर्व हुई इस मौत का वीडियो देखकर हर कोई हैरत में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक कर्मचारी हमीरपुर जनपद के बिवांर गांव का रहने वाला है। 30 साल के राजेश कुमार शिंदे महोबा मुख्यालय में संचालित एचडीएफसी बैंक में एग्री रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
वे 19 जून को बैंक की कबरई कस्बे की शाखा में पहुंचे थे और वहां बैठकर अपना काम कर रहे थे। बताया जाता है कि सुबह 11:45 बजे उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है साथी कर्मचारियों ने उन्हे होश में लाने के लिए पानी छिड़कते दिख रहे है।