उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)आज मंगलवार को यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज में जनसभा करने पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी सांसद व प्रत्याशी जगदंबिका पाल (BJP candidate and MP Jagdambika Pal ) मंच पर लड़खड़कर गिर पड़े। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
#Viralvideo सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल लड़खड़ा कर मंच पर गिर पड़े pic.twitter.com/mV4fJNXReE
— princy sahu (@princysahujst7) May 21, 2024
वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) मंच पर चढ़ते दिख रहे है, वहीं उनके आगे डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल (BJP candidate and MP Jagdambika Pal ) मंच पर चलते चलते अचानक लड़खड़ा कर गिर जाते है। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हे उठाते हैं।
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ डुमरियागंज से प्रत्याशी और सांसद जगदंबिका पाल (BJP candidate and MP Jagdambika Pal ) के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे।