उत्तर प्रदेश के कौशंबी जिले में एक नाबालिग के छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना का आरोपी डी के मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पुलिस के अनुसार एक निजि स्कूल के प्रिंसिपल डी के मिश्रा द्वारा स्कूल की 15 साल की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के साथ साथ पोक्सो अधिनियम संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना अप्रैल माह की है। मामले की जांच चल रही है।
breaking news
यूपी कौशांबी-
राम बली शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल “डीके मिश्रा” स्कूल की एक नाबालिग लड़की को छेड़ते थे, उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूते थे।वह सरकारी योजनाओं का लालच देने के बहाने उसके परिवार के पास जाता था और लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता था।
देखते… pic.twitter.com/68FuzIAqqQ
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
— Uma Shankar Patel (@OBCUMASHANKAR) June 7, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कौशंबी जिले में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल डीके मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगे है। एक छात्रा ने बताया कि डीके मिश्रा ने उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने छेड़छाड़ की और बाद में अश्लील आचरण किया। इस मामले में अब तलाश जारी है और जांच की जा रही है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।