सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गाड़ियो का काफिला नजर आ रहा जो सड़क जाम करके जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम (Lucknow Ekana Stadium) के पास का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस दौरान सड़क पर दर्जनभर गाड़ियां खड़ी नजर आ रही है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क को जाम करके कारों में तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा है। वहीं सड़क पर जहां तहां गाड़ियों को खड़ा किया गया है जिसकी वजह से आने आवागमन भी बंद हो गया था।
लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास pic.twitter.com/NFtFuN0cqX
— Rajneesh Rastogi (@Rajneeshht) May 30, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान में आ गया है। वहीं पुलिस द्वारा इस पर एक्शन लेने की बात कही गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्र ने बताया कि यह वीडियो वायरल कब हुआ है, इस बात की पुष्टि नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार को सामने आया है, जिसके बाद फुटेज में दिख रही गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।