Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: लखनऊ के अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर पहुंचा मगरमच्छ, देखकर लोगो के उड़ गए होश

Viral Video: लखनऊ के अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर पहुंचा मगरमच्छ, देखकर लोगो के उड़ गए होश

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोमतीनगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर सोमवार की सुबह मगरमच्छ पहुंच गया। कुछ समय बाद पता चला वह मगरमच्छ नहीं बल्कि गोह (Monitor lizards) है। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना विभूतिखंड तीन की है। यहां पर मल्हौर पुलिस चौकी के पास यश हाइट्स टावर है। इसी के दूसरे फ्लोर पर मगरमच्छ जैसा जीव दिखने का वीडियो वायरल हुआ।

पढ़ें :- अब गन्ने से बनेगा प्लास्टिक, लखीमपुर खीरी में तैयार हो रहा देश का पहला बायोपॉलिमर प्लांट

इस दौरान वो कभी लिफ्ट में तो कभी तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। इस दौरान चिनहट थाने की फोर्स भी पहुंच गई।अपार्टमेंट के लोगो ने वन विभाग की टीम को सूचना दी । जू निदेशक अदिति शर्मा ने पुष्टि की यह गोह (Monitor lizards)  है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब  वायरल हो रहा है।

Advertisement