Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: लखनऊ के गोसाईगंज में चाय बनाते समय ब्लास्ट हुआ सिलेंडर

Viral Video: लखनऊ के गोसाईगंज में चाय बनाते समय ब्लास्ट हुआ सिलेंडर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चाय बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे में घटना कैद हो गई। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अमेठी कस्बे में कुछ लोग गैस पर चाय बना रहे थे। इसी दौरान अचानक चूल्हे की फ्लेम तेज हो गई और अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर के फटने से इलाके में हडकंप मच गया।

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

वहीं इस हादसे में आस पास बैठे लोग झुलस गए। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगो ने अपने अपने घरों मे लगे नल के पानी खोलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान सिलेंडर पर पानी फेंकने की वजह से आग बुझ गई और बड़ा हादसा होते होते टल गया।

Advertisement