Delivery Boy Caught Shoes Viral Video: सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों के लिए हैरान करने वाले होते है तो कई वीडियो को देख कर लोगों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक डिलीवरी बॉय का वीडियो सामने आया है, जिसमें डिलीवरी बॉय फ्लैट के बाहर रखे जूतों को चुराता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डिलीवरी बॉय सीढ़ियों से नीचे उतर रहा है। ऐसा हो सकता है कि वो ऊपर वाले फ्लोर पर किसी के घर डिलीवरी देने गया हो। वापस आते समय उस शख्स की नजर एक स्टैंड पर पड़ती है जहां जूते, चप्पल, सैंडल सब रखे हुए हैं। उन्हीं में से उसकी नजर एक जूते पर पड़ती है।
उन जूतों को देखने के बाद वो उसे उठाकर अपने बैग में रख लेता है और वहां निकल जाता है। इस दौरान उसने हेलमेट पहना हुआ था, जिस कारण उसका चेहरा नजर नहीं आया। बता दें कि यह सारा वाक्या CCTV की एक फुटेज से वायरल हुआ है।
यूपी में ग़रीबी का आलम देखिए!@Swiggy डिलीवरी बॉय ने फ्लैट के बाहर रखे जूते चोरी कर लिए
नोएडा, उत्तर प्रदेश पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग
— Krishna Kanhaiya (@KrishnaKanhiaya) September 17, 2024
फ्लैट के बाहर से जूते चुराते डिलीवरी बॉय के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @KrishnaKanhiaya नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने देखा हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जूते चुराते डिलीवरी बॉय का ये वीडियो पुराना है या नया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।