यूपी की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सैलून में ग्राहक की थूक से मसाज करने का वीडियो सामने आया है। ग्राहक ने थूक से मसाज करने वाले शख्स के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी ताने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया में थूक से मसाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
#Viralvideo #लखनऊ के सैलून में थूक से मसाज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार pic.twitter.com/CXTpsMxW1e
— princy sahu (@princysahujst7) June 16, 2024
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सैलून में काम करने वाला शख्स ग्राहक के चेहरे पर थूक से मसाज कर रहा है। उसकी यह घिनौनी हरकत सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रहाक को शक हुआ और उसने दुकान में लगे सीसीटीवी चेक करने के बाद पता चला कि जैद नाम का सैलून में काम करने वाला व्यक्ति उसके चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर रहा था।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
ग्राहक ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सैलून कर्मचारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सैलून कर्मचारी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज किया। मामले की जांच पड़ताल के बाद सैलून कर्मचारी जैद को गिरफ्तार कर लिया गया है।