रायबरेली। आज तक आपने पुलिस को बहुत से लोगों को पीटते हुए देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां तीन पुलिस कर्मियों को एक ई- रिक्शा चालक ने अकेले ही पीट दिया। वीडियो में आप देख सकते है कि चालक शराब के नशे में घुत था और उसके एक ही घुसे में टीएसआई सड़क पर गिर गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे है।
पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन
सारस होटल चौराहे पर अधेड़ ने टीएसआइ समेत तीन पुलिसकर्मियों को पीटा pic.twitter.com/4x01828HJU
— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) September 12, 2025
रायबरेली के सारस होटल चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक अजीबो गरीब घटना हो गई। चौराहे पर एक अधेड़ ई- रिक्शा चालक ने टीएसआई सहित तीन पुलिस कर्मियों को पीअ दिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रायबरेली के सारस होटल चौराहे पर यातायात उप निरीक्षक राम सजीवन साथी कर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इस दौरान टीएसआई ने गलत रूट पर जा रहे एक ई-रिक्शा को रोका और उसे वापस निर्धारित रूट पर जाने को कहा। इस पर ई- रिक्शा सवार अधेड़ चालक नीचे उतर आया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। बहस के दौरान चालक हमलावर हो गया और टीएसआई को घुसा मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इस पर अन्य पुलिसकर्मियों ने जब अधेड़ को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उन पर भी लात और घूंसे चलाने लगा। इस दौरान आरोपित व पुलसिकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक यातायात इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी की पहचान भदोखर के कुचरिया निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है और वह शराब के नशे में घुत है। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपित पर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।